फरीदकोट में BA के Student ने नहर में कूदकर की आत्म+ह+त्या, शिक्षक पर केस दर्ज

punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 03:47 PM (IST)

फरीदकोट(राजन): फरीदकोट में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक युवा छात्र ने मानसिक दबाव में आकर नहर में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस संबंध में थाना सदर फरीदकोट में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

PunjabKesari

मृतक BA का था छात्र
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक के पिता के बयानों के आधार पर हरदीप सिंह बराड़, जो कि गुरु नानक सरकारी कॉलेज गुरु तेग बहादुरगढ़ (रोड़े कॉलेज), जिला मोगा में लाइब्रेरी इंचार्ज/शिक्षक हैं, के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बयानकर्ता पिता ने बताया कि मृतक योगेश शर्मा (उम्र करीब 20-21 वर्ष) बी.ए. भाग-1 का छात्र था और 25 अप्रैल को रोजाना की तरह कॉलेज गया था। करीब 10 से 10:30 बजे उसने अपने चाचा को फोन कर कहा कि पेपरों का रोल नंबर लेने के लिए 500 रुपये गूगल पे कर दें।

सरहिंद फीडर नहर की अबोहर ब्रांच से बरामद हुआ शव 
उसने बताया कि लाइब्रेरी इंचार्ज द्वारा कहा गया था कि रुपये जमा करवाओ और लाइब्रेरी से ली गई किताब भी वापस करो, नहीं तो रोल नंबर नहीं दिया जाएगा और नाम कॉलेज से काट दिया जाएगा। मृतक ने शिक्षक से विनती की कि वह सोमवार तक किताब वापस कर देगा, लेकिन शिक्षक द्वारा उसे काफी अपमानित किया गया। आरोप है कि शिक्षक ने उसे धमकाया कि यदि किताब वापस करने की क्षमता नहीं है तो किसी गाड़ी के नीचे आ जाओ या नहर में कूदकर मर जाओ। इस धमकी और अपमान को सहन न कर पाने के कारण छात्र ने नहर में छलांग लगा दी।बाद में उसका शव सरहिंद फीडर नहर की अबोहर ब्रांच से बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News