‘बहबल-कोटकपूरा गोलीकांड’ की सुनवाई 19 तक मुल्तवी

punjabkesari.in Saturday, Jan 30, 2021 - 11:16 AM (IST)

फरीदकोट(जगदीश): कोटकपूरा और बहबल कलां गोलीकांड मामलों की सुनवाई सैशन जज की अदालत में दोष आइद होने के मुद्दे पर बहस के लिए रखी गई थी, परंतु सैशन जज सुमित मल्होत्रा के छुट्टी पर होने के कारण इस केस की सुनवाई नहीं हो सकी जिस पर कार्यकारी सैशन जज हरबंस सिंह लेखी की अदालत ने इन दोनों मामलों की सुनवाई 19 फरवरी तक मुल्तवी कर दी है। जानकारी के अनुसार पूर्व संसदीय सचिव मनतार सिंह बराड़, एस.पी. बलजीत सिंह सिद्धू, थाना सिटी कोटकपूरा के पूर्व एस.एच.ओ. गुरदीप सिंह पंधेर, डी.एस.पी. परमजीत सिंह पन्नू, आई.जी. परमराज सिंह उमरानंगल, मोगा के पूर्व एस.एस.पी. चरनजीत शर्मा के खिलाफ संगीन धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sunita sarangal

Recommended News

Related News