पंजाब विधानसभा में तीखी बहस, अमन अरोड़ा के दखल पर भड़के बाजवा
punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2026 - 11:46 AM (IST)
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में बजट सेशन की कार्रवाई के दौरान विपक्ष ने उस समय भारी हंगामा किया जब विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने मेडिकल कॉलेजों के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से सरकारी मेडिकल कॉलेजों की बात की है, जबकि सदन में जवाब मिलता है कि हमें प्राइवेट मेडिकल कॉलेज मिल रहे हैं। बाजवा ने कहा कि हेल्थ मिनिस्टर ने 16 मेडिकल कॉलेजों की घोषणा की थी, जिनमें से अभी तक किसी पर भी काम शुरू नहीं हुआ है। इन कॉलेजों की लोकेशन भी नहीं बताई गई है।
अमन अरोड़ा क्यों बोल रहे हैं?
इस मामले में AAP नेता अमन अरोड़ा के दखल पर बाजवा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अमन अरोड़ा क्यों बोल रहे हैं और वह कैसे स्टैंड ले सकते हैं, इसका जवाब देने का हक सिर्फ सेहत मंत्री को है और यह सदन की मर्यादा का उल्लंघन है।
बाजवा ने कहा कि अगर सेहत मंत्री को जवाब देने के लिए कहा गया है, तो उन्हें ही जवाब देना चाहिए, अगर वे जवाब नहीं दे सकते, तो उनकी जगह सिर्फ मुख्यमंत्री ही बोल सकते हैं, किसी और को बोलने का हक नहीं है। इससे सदन में हंगामा हो गया और कांग्रेस और AAP नेताओं के बीच तीखी बहस हो गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

