Confusion खत्म! पंजाब में बकरीद की छुट्टी को लेकर नई Notification जारी

punjabkesari.in Monday, May 25, 2026 - 04:01 PM (IST)

लुधियाना (विक्की): पंजाब सरकार ने बकरीद (ईद-उल-अजहा) की सरकारी छुट्टी को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए बड़ा फैसला लिया है। पहले यह अवकाश 27 मई (बुधवार) को निर्धारित था, लेकिन अब इसे संशोधित करते हुए 28 मई (गुरुवार) को गजटेड छुट्टी घोषित कर दिया गया है। इस फैसले के बाद लोगों में चल रहा कन्फ्यूजन खत्म हो गया है।

जानकारी के अनुसार, चांद दिखने की तारीख में बदलाव और धार्मिक परंपराओं के अनुसार ईद-उल-अजहा की तारीख में संशोधन किया गया, जिसके चलते केंद्र सरकार ने भी 28 मई को अवकाश घोषित किया है। इसी के आधार पर पंजाब सरकार ने भी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

नए आदेश के मुताबिक अब राज्य के सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और अन्य संस्थान 28 मई को बंद रहेंगे। पहले घोषित 27 मई की छुट्टी को अब रद्द कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अब बकरीद का अवकाश संशोधित आदेश के अनुसार ही लागू होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News