दिवित ओलक की मौत से सदमे में पंजाबी इंडस्ट्री, पिता से मिलने पहुंचे कई नामी सिंगर

punjabkesari.in Monday, Nov 02, 2026 - 04:28 PM (IST)

पंजाब डेस्क : शनिवार देर रात जालंधर में घटे दर्दनाक हादसे में स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित ओलक और पप्पी स्वीट्स शॉप के मालिक के बेटे आरव की मौत हो गई। बता दें कि दिवित का मंगलवार को मॉडल टाउन शमशानघाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं पंजाबी इंडस्ट्री के कई कलाकार दिनेश ओलक के घर पहुंच रहे हैं और परिवार के साथ दुख सांझा कर रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार आज सिंगर हार्बी संघा, रवनीत सिंह, कुलविंदर बिल्ला और जसबीर जस्सी दिनेश ओलक के घर पहुंचे। इस मौके पर हार्बी संघा भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि दिनेश ओलक दिल के बहुत अच्छे हैं और इस हादसे से उनकी पूरी जिंदगी उजड़ गई। उन्होंने कहा कि जवान बच्चे के ऐसे चले जाने पर एक पिता पर क्या बीतेगी। उन्होंने कहा कि अगर फ्लाईओवर पर खड़ी ट्राली में रिफ्लैक्टर लगे होते तो ये हादसा टल सकता था। उन्हें सरकार से अपील की है कि इस मामले की ओर ध्यान दें। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News