CRPF के पूर्व अधिकारी ने की बहू से मारपीट, बचाने आए पिता को भी पीटा, परेशान विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

punjabkesari.in Thursday, Oct 29, 2026 - 02:22 PM (IST)

जालंधर (वरुण): न्यू आनंद नगर में सी.आर.पी.एफ. से रिटायर्ड अधिकारी की बहू ने जहरीला पदार्थ निगल कर खुदकुशी की कोशिश की। आरोप है कि ससुर ने पहले अपनी बहू से मारपीट की और बाद में बचाव करने आए उसके पिता को भी बुरी तरह से पीटा जिससे आहत हो गई। पीड़ित विवाहिता को तुरंत निजी अस्पताल में ले जाया गया लेकिन कुछ समय बाद उसे अन्य निजी अस्पताल में रैफर कर दिया गया। उधर पुलिस ने लोगों की मदद से भागने की फिराक में गाड़ी में सामान डाल रहे ससुर को काबू कर लिया। थाना एक की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार फिरोजपुर निवासी मनदीप कौर पुत्री सुखराज सिंह का विवाह 10 वर्ष पहले न्यू आनंद नगर के रहने वाले मनिंदर सिंह के साथ हुआ था। मनिंदर ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला है। शादी के कुछ दिनों बाद से ही मनदीप को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। मनिंदर अपनी पत्नी को छोड़ ऑस्ट्रेलिया लौट गया जबकि पीछे से मनदीप कौर के साथ अत्याचार बढ़ गए। 2025 में विवाद बढ़ा तो मनदीप कौर अपने मायके चली हुई और वहां पति, सास और ससुर खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने की शिकायत दे दी।

कोटकपूरा पुलिस ने जांच के बाद मनिंदर सिंह, उसके पिता और माँ खिलाफ केस दर्ज कर लिया जबकि मनदीप के सास और ससुर भाग गए थे। मनदीप के भाई जगजीत सिंह के अनुसार घर में बहन अकेली थी जिसके चलते उसके माता-पिता फिरोजपुर से जालंधर अपनी बेटी के ससुराल आकर रहने लगे। वहीं जैसे ही मनदीप के ससुर को जमानत मिली तो बुधवार को वह घर आ गया और घर खाली करने को लेकर विवाद शुरू हो गया।

इसी बीच ससुर ने मनदीप पर हमला कर दिया और जैसे ही मनदीप के पिता उसे बचाने आए तो उसने उन पर भी हमला कर दिया। घर से चीखों की आवाजे सुन कर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने तुरंत थाना एक की पुलिस को सूचना दी लेकिन इसी बीच ससुर के उकसाने पर मनदीप ने जहरीली वस्तु पी ली। यह देख कर मनदीप का ससुर घर में से सामान लाकर गाड़ी में रखना लगा लेकिन लोगो ने उसे काबू कर लिया। इस संबंधी जब थाना एक के प्रभारी जसपाल सिंह ने कहा कि पीड़ित महिला का पति उनकी हिरासत में है। फिलहाल पीड़िता के बयान दर्ज नहीं हो पाए है लेकिन पुलिस टीम अस्पताल में मौजूद है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kaku Chauhan

Related News