घर की दीवार फांदकर पति को बेरहमी से पीटा, बेटे को रास्ते से ही ले गए थाने, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

punjabkesari.in Wednesday, Oct 21, 2026 - 11:28 AM (IST)

जालंधर (महेश): जिला देहात पुलिस के थाना पतारा के अधीन पड़ते गांव कंगणीवाल (ओल्ड होशियारपुर रोड) में रहती मूल रूप से नेपाल की निवासी पूजा पत्नी विष्णु ने बताया कि उसके घर में 13 अक्तूबर की रात को उसके पति का अपने बेटे विशाल के साथ किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ था। उस समय उसने अपने पड़ोसियों से मदद मांगी थी लेकिन उसी दौरान 3 लोग घर की दीवार फांदकर उनके घर में दाखिल हो गए, जिन्होंने आते ही उसके पति विष्णु को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

Crime News

हालांकि उन दोनों (मां-बेटा) ने ऐसा करने का विरोध भी किया था लेकिन वह विष्णु को डंडों से बेरहमी से पीटने के बाद वहां से फरार हो गए। पूजा ने बताया कि इस सबंधी उसने पुलिस को सूचित किया था लेकिन पहले तो पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया ही नहीं और जब पुलिस आई भी तो पुलिस ने इस सबंधी कोई कार्रवाई नहीं की।

वहीं घर में दाखिल होने वाले 3 लोगों को बचाने का प्रयास चलता रहा। पुलिस ने सोमवार को आकर जांच की तो पुलिस को दिखाई गई सीसीटीवी फुटेज में दीवार फांदने और मारपीट करने वाला इत्यादि सब कुछ काट दिया गया। उसमें सिर्फ यही दिखाया गया कि विष्णु का अपने बेटे विशाल के साथ विवाद हो रहा है।

पूजा ने कहा कि जिन लोगों ने उसके पति के साथ मारपीट की, उन्हें कुछ लोगों द्वारा बचाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि मामले का किसी तारीके से रफा-दफा किया जा सके। उसने कहा कि कल जब पुलिस मौका देखने के बाद वापिस चली गई तो उसी समय उसका बेटा जब अपने घर से मासी के घर जा रहा था तो उसे रास्ते से ही जबरन थाने ले गए और वहां जाकर उससे उसके पिता के खिलाफ ही बयान करवा दिए गए जो कि सरासर गलत है।

पूजा ने कहा कि इस मामले को सिर्फ घर की लड़ाई में ही उलझाया जा रहा है। पूजा व विशाल ने जिला पुलिस प्रमुख जालंधर देहाती (एस.एस.पी.) से मांग की है पूरे मामले की निरपक्ष जांच करवा कर पूरी सच्चाई सामने लाई जाए तांकि उन्हें इंसाफ मिल सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News