पार्षद पति पर हमले में पुलिस का बड़ा एक्शन, हमलावरों की हुई पहचान; गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना

punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2026 - 11:09 PM (IST)

जालंधर : मौजूदा पार्षद पति हरपाल मिंटू पर हुए हमले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बारे डीसीपी सिटी आदित्य एस. वॉरियर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शाम सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर 23 के पार्षद हरपाल सिंह पर 4 अज्ञात व्यक्तियों ने आकर चाकुओं से हमला कर दिया है, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त चारों व्यक्तियों की पहचान कर ली है। इस संबंध में मुकदमा नंबर 302/2026, धारा 109, 190, 191 BNS और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीसीपी ने बताया कि यह हमला आपसी रंजिश के चलते किया गया है। हमले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है।

जिक्रयोग्य है कि रामामंडी इलाके में मौजूदा मौजूदा पार्षद पति हरपाल मिंटू पर कुछ युवकों ने चाकुओं से हमला कर दिया, जिसमें मिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए और खून से लथपथ हालत में सड़क पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मिंटू का कुछ युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और युवकों ने उन पर चाकुओं से कई वार कर दिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News