LPU में तोड़फोड़ मामले में पुलिस का सख्त एक्शन, तीन युवक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2026 - 05:16 PM (IST)

जालंधर :  फगवाड़ा स्थित LPU में हुए तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। वीडियो फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने विवाद में शामिल तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक LPU का छात्र बताया जा रहा है।

तीनों आरोपियों को फगवाड़ा अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड हासिल किया है। पुलिस की कई टीमें लगातार वीडियो क्लिपिंग खंगालकर अन्य आरोपियों की पहचान में जुटी हैं।

पुलिस के मुताबिक, मामले में शामिल कुछ छात्र दूसरे राज्यों के रहने वाले हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दूसरे राज्यों के लिए रवाना की गई हैं। आने वाले समय में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News