वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन की Timing Change , बदल गया ये भी Rule

punjabkesari.in Friday, Sep 12, 2025 - 01:57 PM (IST)

पंजाब डेस्कः वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर आई है। अब मंदिर में VIP पर्चियां पूरी तरह बंद कर दी गई हैं। यानी अब हर श्रद्धालु को आम भक्तों की तरह लाइन में लगकर ही ठाकुरजी के दर्शन करने होंगे। यह फैसला हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की गुरुवार को हुई बैठक में लिया गया।

दर्शन के लिए लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी, जिस पर पर सभी ने सहमति जताई है। बैठक में बांके बिहारी मंदिर के समय में बदलाव करने का फैसला लिया गया है। गर्मियों में सुबह 7 से 7:15 बजे तक आरती, 7:15 बजे से दर्शन शुरू हो जाएंगे तथा 12:30 तक होंगे। उसके बाद 12:30 से 12:45 तक आरती होगी।

शाम को मंदिर में 4:15 से 9:30 बजे तक दर्शन होंगे तथा 9:30 से 9:45 तक आरती होगी। इसी तरह सर्दियों में प्रातः 8:00 से 8:15 बजे तक आरती, 8:15 से 1:30 बजे तक दर्शन तथा 1:30 से 1:45 तक आरती होगी। शाम को 4 से 9 बजे तक दर्शन तथा 9 से 9:15 तक आरती होगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News