पंजाब में होने जा रहा बड़ा बदलाव! किसी भी समय हो सकता है ऐलान

punjabkesari.in Sunday, Sep 07, 2025 - 04:44 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के कई इलाके इस समय बाढ़ की मार झेल रहे हैं। इस दौरान जहां कई कीमती जानें जा चुकी हैं, वहीं किसानों की फसलें भी बर्बाद हो गई हैं। अब पानी उतरने के बाद किसानों के लिए सबसे बड़ी समस्या खेतों में भरी रेत होगी। इसे देखते हुए पंजाब के किसानों को खेतों में भरी इस रेत को बेचने की अनुमति मिल सकती है। इसके लिए मान सरकार द्वारा माइनिंग नीति में बदलाव किया जाएगा।

दरअसल राज्य की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी सांझा की है। इसके अनुसार किसानों को खेतों से रेत बेचने की अनुमति दी जाएगी। पोस्ट में कहा गया है कि मान सरकार बाढ़ से प्रभावित किसानों की मदद के लिए जल्द ही माइनिंग नीति में बदलाव करेगी।

PunjabKesari

यहां आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बाढ़ के बीच कैबिनेट की बैठक भी बुलाई थी, जिसमें कोई बड़ा फैसला लेने की बात कही जा रही थी। लेकिन इस बैठक से पहले ही मुख्यमंत्री मान की तबीयत बिगड़ गई, जिसके कारण यह बैठक स्थगित करनी पड़ी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान फिलहाल फोर्टिस अस्पताल में उपचाराधीन हैं और एक-दो दिन में उन्हें छुट्टी मिलने की संभावना है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News