बरनाला के नौजवान का मनीला में गोलियां मार कर कत्ल, इलाके में शोक की लहर

punjabkesari.in Friday, May 21, 2021 - 06:16 PM (IST)

बरनाला (विवेक सिंधवानी, रवि): बरनाला के गांव जोधपुर के नौजवान का मनीला में गोली मारकर कत्ल करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार परगट सिंह निवासी जोधपुर पिछले 10 सालों से मनीला में रह रहा था। उसका भाई भी उसके ही रहता था। परन्तु पिता के बीमार होने के कारण उसका भाई इस समय गांव में ही आया था।

वहीं दोनों भाई फाइनैंस का काम करते हैं। परगट सिंह ने विवाह भी मनीला की लड़की के साथ करवाया थी। उसके दो बच्चे थे। आज जब वह अपने घर से बाहर निकल रहा था तो उस पर गोलियों से हमला हो गया। उसके तीन गोलियां लगीं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह कुछ समय पहले अपने गांव भी अपनी पत्नी और बच्चों समेत आया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News