ATM से पैसे निकालते समय सावधान! बुजुर्गों को शिकार बना रहे शातिर ठग... हैरान करेगा मामला
punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 04:30 PM (IST)
लुधियाना : धोखाधड़ी के मामला कम नहीं हो रहे हैं। शातिर ठगों द्वारा आए दिन नए-नए तरीकों से भोले-भाले लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। लुधियाना में बुजुर्ग व्यक्ति से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार महानगर में एक बुजुर्ग से बड़े ही शातिर तरीके से ATM नकदी निकाल ली गई।
पीड़ित बुजुर्ग फूल चंद के बैंक खाते से 2 शातिर अज्ञात युवकों ने 6 हजार रुपए निकाल लिए। बताया जा रहा है कि, बुजुर्ग व्यक्ति अपने खाते से पैसे निकलवाने के लिए ATM गया था। इसी बीच जब बुजुर्ग व्यक्ति ATM से पैसे निकलवाने लगे तभी दोनों अज्ञात युवक आ गए और बातों में उलझा कर ATM Card ले लिया। जब बुजुर्ग व्यक्ति फूल चंद कुछ समझ पाते आरोपी खाते से 6 हजार रुपए निकल रफू चक्कर हो गए। जब बुजुर्ग पैसे निकालने का मैसेज आया तब उसे धोखाधड़ी का अहसास हुआ।
इस संबंधी पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी गई है। पूरी घटना ATM में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें दोनों युवक बुजुर्ग के आपसाप मंडराते हुए और पैसे निकालते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि, आरोपियों को जल्द ही पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लोगों को किया सतर्क
आए दिन आ रहे ऐसे मामलों को लेकर पुलिस ने लोगों खासकर बुजुर्गों को सतर्क रहने के लिए कहा है। पुलिस ने लोगों से कहा कि, किसी अज्ञात व्यक्ति को अपना ATM कार्ड, पिन या फिर अन्य बैंक से जुड़ी जानकारी शेयर न करें। अगर आप ATM पर पैसे निकलाते समय कोई संदिग्ध व्यक्ति वहां पर घूमता हुआ दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरन्त बैंक अधिकारियों या फिर पुलिस को दी जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

