SGPC चुनावों से पहले ढींढसा ने वल्टोहा को किया सीधा Challenge, कही ये बड़ी बात
punjabkesari.in Wednesday, Nov 09, 2022 - 11:55 AM (IST)

अमृतसर (सागर): शिरोमणि अकाली दल यूनाइटेड के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींडसा ने एस.जी.पी.सी अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा को चुनावों से पहले सीधा चैलेंज किया है।
ढींडसा ने कहा है कि अगर हम 25 से कम वोटों से हारते हैं तो वह राजनीति छोड़ देंगे। सुखदेव सिंह ढींडसा ने वरिष्ठ अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा को सीधी चुनौती देते हुए कहा है कि अगर हमें 25 से ज्यादा वोट मिले तो क्या अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ देंगे?
बता दें कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनावी इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब शिरोमणि अकाली दल दो धड़ों में बंट गया है। एक धड़ा हरजिन्द्र सिंह धामी जिन्हें अकाली दल का समर्थन प्राप्त है तो दूसरा धड़ा बीबी जगीर कौर का है, जो आजाद चुनाव लड़ रही हैं। दोपहर 1 बजे तेजा सिंह समुंदरी हाल में एस.जी.पी.सी. प्रधान के लिए वोटिंग की जाएगी। प्रधान के अलावा और भी कई पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Etawah News: जब पानी के बीचों-बीच फंसी रोजवेज बस में सवार यात्रियों की जान.....

Nirjala Ekadashi: आज इस तरह की गई पूजा दिलाएगी जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति, पढ़ें कथा

Nirjala Ekadashi: आज प्राप्त होगा साल भर की एकादशियों का पुण्य, पढ़ें पूरी जानकारी

मणिपुर में हरियाणा का BSF जवान हुआ शहीद, उग्रवादियों ने मारी गोली