बहबलकलां गोलीकांड मामलाः इंसाफ को लेकर मोर्चा हुआ शुरू, 369वें जत्थे ने दी गिरफ्तारी
punjabkesari.in Friday, Jul 15, 2022 - 11:57 AM (IST)
जैतो (पराशर): बरगाड़ी बेअदबी गोली कांड व बहबलकलां कोटकपूरा गोलीकांड का इंसाफ लेने के लिए एक जुलाई 2021 से बरगाड़ी मोर्चा शुरू है। यह मोर्चा सिमरनजीत सिंह मान सांसद अध्यक्ष शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के निर्देशानुसार मोर्चे के मुख्य सेवादार जसकरण सिंह काहन सिंह वाला के नेतृत्व में चल रहा है। आज जत्थे का नेतृत्व मनदीप कौर खालसा सदस्य पी.ए.सी. ने किया। इसके तहत लुधियाना के 6 सिंहों व 4 सिंहनियों बाज सिंह, गुरिंदर कौर, कमलजीत कौर, गुरप्रीत कौर, जसवंत कौर, सुखविंदर सिंह, जसनपरीत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, गुरसेवक सिंह व हरविंदर सिंह ने सिख संगत के साथ गुरुद्वारा साहिब पातशाही 10वीं बरगाड़ी से अरदास सुनकर जत्थे के रूप में मोर्चा स्थल के पास दाना मंडी बरगाड़ी में गिरफ्तारी दी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here