टोल प्लाजा ऑपरेटर की मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी, 4 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Apr 01, 2024 - 05:33 PM (IST)

फिरोजपुर : तलवंडी भाई के अंतर्गत आते टोल प्लाजा कोट करोड़ कलां में टोल प्लाजा ऑपरेटर की मारपीट कर उसे रिवॉल्वर से जान से मारने की कोशिश में थाना तलवंडी भाई पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनसे एक रिवॉल्वर भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि उक्त आरोपियों के खिलाफ 342, 323, 506, 148, 149 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज किया है। 

पुलिस को दिए बयानों में परमिंदर सिंह पुत्र दिलावर सिंह निवासी गांव कोट करोड़ कलां ने बताया कि वह टोल प्लाजा पर निजी तौर पर करीब 4 वर्षों से टोल टैक्स वसूली कंप्यूटर ऑपरेटर ड्यूटी करता है। परमिंदर सिंह ने बताया कि 27 मार्च 2024 को उसकी ड्यूटी शिफ्ट शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक लगी थी। उसकी शिफ्ट के दौरान उसके द्वारा टोल पर्ची जाली काटने के बारे में टोल एमडी सतनाम सिंह को उस बारे गलत बताया गया।   

इसके बाद आरोपी ​​एमडी सतनाम सिंह कोट करोड़ कलां, गुरसमवीर सिंह पुत्र जगमेल सिंह निवासी सरदोहेरी शेरड़ थाना सदर नाभा जिला पटियाला, जालंधर सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी चक गट्टा सिंह वाला थाना बरी वाला जिला श्री मुक्तसर साहिब, जसपाल सिंह रेशम सिंह निवासी गांव मराड़ कलां थाना बरी वाला, जिला श्री मुक्तसर साहिब ने उसे ऑफिस में बुला कर थप्पड़ मारे। इस दौरान जब उसने मौका देख कर कमरे की खिड़की से बाहर भागने की कोशिश की तो सतनाम सिंह ने कहा कि पकड़ लो बच कर न जाए। 

इसके बाद आरोपियों ने उसे टांगों से पकड़ कर खींचने की कोशिश की तो वह उनसे छूट कर बाहर भागा। आरोपियों ने उसका पीछा कर पकड़ लिया और बहुत मारपीट की। परमिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी जसपाल सिंह ने उस पर रिवॉल्वर तानकर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार सुदेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 1 रिवॉल्वर और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News