पंजाब वासियों के लिए खुशखबरी, अब बंद हुआ ये टोल प्लाजा

punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2024 - 06:00 PM (IST)

बरनाला : पंजाब सरकार द्वारा पंजाब के लोगों को खुशखबरी दी गई है। पिछले 15 वर्षों से बरनाला-लुधियाना रोड पर गांव महल कलां के पास जो टोल टैक्स लगता था, उसे फ्री कर दिया गया है। अब जो भी वाहन इस सड़क से गुजरेंगे तो लोगों को वहां टोल नहीं देना पड़ेगा। गौरतलब है कि महल कलां वाला टोल प्लाजा पिछले 15 सालों से लगातार चल रहा था और यहां रोजाना करीब 10 हजार वाहन गुजरते हैं और रोजाना इस टोल प्लाजा पर वाहनों से करीब 5 लाख रुपए इकट्ठा होते थे।     

राहगीरों ने ली राहत की सांस 

पंजाब सरकार ने महल कलां टोल को बंद करने के आदेश दिए हैं। इससे लोगों में काफी खुशी का माहौल है। पिछले 15 वर्षों से इस रोड पर पंजाब सरकार द्वारा रोहन राजदीप कंपनी के साथ इकरार कर रोहन राजदीप कंपनी को टोल प्लाजा का ठेका दिया गया था। लोगों में इस बात की नाराजगी थी कि बरनाला से लुधियाना जाते हुए रास्ते में 2 जगह लोगों को टोल कटवाना पड़ता था।     

आज टोल प्लाजा बंद होने से राहगीरों ने राहत की सांस ली। राहगीर मनदीप सिंह रायकोट ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब में मान सरकार ने कितने टोल हंद करवा दिए हैं, जिससे वह बहुत खुश हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News