भाभी कमल कौर की मां ने कर दिए बड़े खुलासे, अमृतपाल मेहरों की गिरफ्तारी पर जानें क्या कहा

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 02:59 PM (IST)

बठिंडा: चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ भाभी कमल कौर के मर्डर केस के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पंजाब लाने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। मेहरों की गिरफ्तारी के बाद भाभी कमल कौर की मां का बड़ा बयान सामने आया है। मीडिया से बात करते हुए भाभी कमल कौर की मां ने कहा कि अमृतपाल उनकी बेटी को धोखे से घर से ले गया और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि मुझे इंसाफ चाहिए। उसकी बेटी ने अमृतपाल मेहरों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया था।

अगर उन्हें कमल कौर से कोई दिक्कत थी तो वह मुझसे आकर मिलते। वह उसकी आंखों के सामने ही उसकी बेटी को घर से ले गया था। मां ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि अमृतपाल मेहरों 3 दिन तक उनके घर आता रहा और कार का प्रमोशन करने के बहाने कमल कौर को अपने साथ ले जाने की जिद करता रहा। फिर वह उसे धोखे से घर से ले गया और बेरहमी से मारकर फरार हो गया।

मां ने कहा कि उसे और उसकी बेटी को इंसाफ मिलना चाहिए। जैसे वह अपनी बेटी के लिए परेशान है वैसे ही मेहरों के माता-पिता भी उसके लिए तड़पे। उन्होंने कहा कि वह पहले भी बीमार थी और अब भी बीमार हूं। उसकी बेटी उसके लिए सब कुछ थी लेकिन मेहरों ने उसे लावारिस बना दिया। कमल कौर की मां ने अमृतपाल मेहरों के उस बयान को भी गलत बताया जिसमें उसने कमल कौर से उसके पिता के इलाज के लिए पैसे देने की बात कही थी। मां ने कहा कि कमल कौर के पिता को ब्रेन इंजरी हुई थी और उन्हें किसी तरह की बीमारी नहीं थी। उन्होंने अमृतपाल मेहरों के लिए मौत की सजा की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News