भगवंत मान आज देंगे लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा, Tweet कर कही ये बात

punjabkesari.in Monday, Mar 14, 2022 - 01:17 PM (IST)

संगरूर: पंजाब के नए बनने जा रहे मुख्यमंत्री  भगवंत मान आज संगरूर लोक सभा सीट से इस्तीफ़ा देने जा रहे हैं। इस बारे ट्वीट करते भगवंत मान ने कहा है कि वह आज दिल्ली जाकर  संगरूर  से सांसद पद से इस्तीफ़ा दे रहे हैं। भगवंत मान संसद में आज सांसद के तौर पर अपना आखिरी भाषण देंगे। इस दौरान मान सांसद भवन में 3.30 बजे लोक सभा स्पीकर से मुलाकात करेंगे और लोक सभा सीट से इस्तीफा सौंप देंगे। उन्होंने कहा कि संगरूर के लोगों ने इतने साल उन्हें बहुत प्यार दिया है, इसके लिए धन्यवाद।

PunjabKesari

भगवंत मान ने कहा कि अब उन्हें पूरे पंजाब की सेवा करने का मौका मिला है और वह संगरूर के लोगों के साथ वायदा करते हैं कि कुछ ही महीनें में उनकी आवाज़ लोकसभा में फिर गूंजेगी। बता दें कि भगवंत मान संगरूर लोकसभा क्षेत्र से दो बार के सांसद हैं। विधानसभा चुनावों में भगवंत मान ने  धुरी से कांग्रेस प्रत्याशी दलवीर सिंह गोल्डी को 58,206 मतों से हराया है।  

16 को भगवंत मान के साथ सभी पंजाबी लेंगे शपथ 
केजरीवाल ने सभी लोगों को 16 मार्च को खटकड़ कलां में शपथ ग्रहण समारोह में आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि 16 मार्च को भगवंत मान के साथ सभी पंजाबी शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि केवल भगवंत मान ही पंजाब के मुख्यमंत्री नहीं होंगे बल्कि सभी लोग होंगे। केजरीवाल ने दावा किया कि 16 मार्च के बाद पंजाब से रिश्वतखोरी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News