लुधियाना में CM भगवंत मान का पोस्टर फाड़ने पर केस दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Sunday, Oct 18, 2026 - 01:14 PM (IST)
लुधियाना (अनिल) : थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान का पोस्टर फाड़ने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए जांच अधिकारी थानेदार शिंगारा सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस टीम गस्त के दौरान जालंधर बायपास चौक में मौजूद थी और इसी दौरान उन्हें फेसबुक पर एक वीडियो दिखाई दी जिसमें एक व्यक्ति कुलदीप सिंह जालंधर बायपास चौक में लगे पंजाब के मुख्यमंत्री का पोस्टर फाड़ रहा था। इसके बाद पुलिस ने उक्त मामले पर कार्रवाई करते हुए पोस्टर फाड़ने वाले आरोपी कुलदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उन्होंने बताया कि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

