Punjab : प्रदर्शन दौरान बड़ा हादसा! CM मान का होर्डिंग हटाने चढ़ा युवक, करंट लगने से मौत

punjabkesari.in Thursday, Oct 15, 2026 - 10:08 PM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब बंद के दौरान लुधियाना में एक दर्दनाक हादसा हो गया। परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के बीच 22 वर्षीय जशनदीप सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जशनदीप मुख्यमंत्री भगवंत मान का होर्डिंग हटाने के लिए बिजली के खंभे पर चढ़ा था। इसी दौरान उसके हाथ में पकड़ी लोहे की रॉड हाईटेंशन तारों के संपर्क में आ गई और वह करंट की चपेट में आ गया।
 
घटना लुधियाना के जमालपुर इलाके में चंडीगढ़ रोड की है, जहां झोटा हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान जशनदीप सिंह मुख्यमंत्री भगवंत मान का होर्डिंग हटाने के लिए खंभे पर चढ़ गया। उसके हाथ में मौजूद लोहे की रॉड ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की तारों से छू गई, जिससे उसे जोरदार करंट लगा और वह नीचे गिर गया।
 
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग जशनदीप को तुरंत नजदीकी फोर्टिस अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News