आज बिजली रहेगी बंद! पंजाब के कई इलाकों में लगेगा लंबा Power Cut
punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2026 - 09:52 AM (IST)
पंजाब डेस्क: पंजाब के कई इलाकों में आज बुधवार को लंबा पावर कट लगने वाला है। पंजाब बिजली विभाग जरूरी मरम्मत के कारण कई जगहों पर बिजली बंद रखेगा, जिसके बारे में शहरों में पहले से जानकारी दे दी गई है और समय भी तय कर दिया गया है। कई इलाकों में सुबह ही पावर कट लग जाएगा और शाम तक बिजली बंद रहेगी। विभाग के अनुसार, कई जगहों पर लंबे पावर कट भी लगने हैं। मुख्य इलाकों की डिटेल्स पढ़ें-
जगराओं (मालवा): 220 KV S/S जगराओं से चलने वाले 11 KV फीडर के सिटी फीडर 2 की बिजली सप्लाई 7 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। इस बारे में जगराओं सिटी SDO गुरप्रीत सिंह कंग ने बताया कि तारों की अर्जेंट रिपेयर के कारण जगराओं के तहसील रोड, गवर्नमेंट स्कूल, गालिब कॉम्प्लेक्स, हीरा बाग, अहाता सुजापुरियां, मोहल्ला गुरु तेग बहादुर, रायकोट रोड, झांसी रानी चौक, कुक्कड़ बाजार, एरिया राजू फास्ट फूड के पास, 5 नंबर चुंगी, अड्डा रायकोट, अगवाड़ लधाई आदि इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
नवांशहर (त्रिपाठी): सहायक इंजीनियर अर्बन सब-डिवीजन नवांशहर ने बताया कि बुधवार, 7 अक्टूबर को 66 KV सब-स्टेशन नवांशहर से चलने वाले 11 KV दाना मंडी फीडर, राहों रोड, रोलवे रोड, स्लो रोड, बेगमपुर, सिटी-1 फीडरों को 11 KV राहों रोड फीडर की केबल केसी एक्स.एल.पी.ई. केबल 300 mm को बदलने के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
जिसके कारण कई इलाके प्रभावित रहेंगे, जिनमें नवी आबादी, इब्राहिम बस्ती, पंडोरा मोहल्ला, प्रेम नगर, करयाम रोड, वाल्मीकि मोहल्ला, दलीप नगर, शिव कॉलोनी, खाना खूह, बकरखाना रोड, पुरानी अनाज मंडी, नई अनाज मंडी, रविदास नगर, राहों रोड मार्ग, स्लो रोड मॉडल टाउन, फ्रेंड्स कॉलोनी, बंगा रोड अंबेडकर चौक से कमेटी बाजार, रेलवे रोड, कोठी रोड, गीता भवन रोड, लाल चौक, बेगमपुर गांव, खारा कॉलोनी व इन फीडरों पर चलने वाले अन्य इलाके बंद रहेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

