भाई बलजीत सिंह दादूवाल को पुलिस ने लिया हिरासत में

punjabkesari.in Friday, Oct 18, 2019 - 07:07 PM (IST)

तलवंडी साबो(मुनीश): जत्थेदार भाई बलजीत सिंह दादूवाल को शुक्रवार पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वह तख्त श्री दमदमा साहिब से अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन की रवानगी मौके शमूलियत करने आए थे कि वापसी के दौरान एस.पी. बठिंडा के नेतृत्व नीचे पुलिस पार्टी ने उनको हिरासत में ले लिया। इसकी पुष्टि भाई दादूवाल के सेवक जगमीत सिंह ने की है।

PunjabKesari 

क्या है मामला 
दरअसल, भाई बलजीत सिंह दादूवाल की तरफ से बठिंडा के सिविल लाइन स्थित गुरू नानक लाइब्रेरी हाल में आने वाली 20 तारीखको गुरू नानक देव जी का 550वां पर्व मनाने का ऐलान किया गया था, जिसके बाद बठिंडा पुलिस ने सिविल लाइन क्लब को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया और धारा 145 लगा दी गई। सूत्रों मुताबिक भाई बलजीत सिंह ने बिना इजाजत सिविल लाइन में समारोह करवाने के ऐलान के कारण उनको हिरासत में लिया गया है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News