भाखड़ा डैम में जलस्तर को लेकर BBMB ने जारी किया Update, पढ़ें...
punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 04:00 PM (IST)
पंजाब डेस्क : भाखड़ा डैम में पानी के स्तर को लेकर भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड ने ताजा अपडेट जारी किया है। कुछ दिन पहले जून के शुरूआती दिनों में ही डैम में जलस्तर काफी बढ़ गया था लेकिन अब स्थिति काबू में आ गई है।
जानकारी के अनुसार 13 जून को गोबिंद सागर झील में जलस्तर 1575.80 फुट दर्ज किया गया था। इसके बाद प्रशासन चिंता में पड़ गया था। स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने तुरंत डैम से लगातार पानी छोड़ना शुरू कर दिया था ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।
सही समय पर किए गए जल प्रबंधन और भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड द्वारा पड़ोसी राज्यों को अधिक से अधिक पानी दिए जाने के चलते अब स्थिति काबू में आ गई है। बोर्ड के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जलस्तर अब काबू में आ गया है और किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा बोर्ड डैम के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखे हुए है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

