पंजाब में आज उद्योगपतियों के लिए हो सकता हैं बड़ा ऐलान, हलचल बढ़ी

punjabkesari.in Monday, Mar 03, 2025 - 12:26 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब कैबिनेट की आज अहम बैठक होने जा रही है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे, जिसमें सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे। यह बैठक आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास पर होगी।  

आज की बैठक में पंजाब विधानसभा का बजट सत्र बुलाया जा सकता है। पंजाब सरकार मध्य मार्च के बाद बजट सत्र बुला सकती है। इसके अलावा भी सरकार कई अहम फैसले ले सकती है। सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट बैठक में उद्योगपतियों के लिए बड़ा ऐलान हो सकता है। बैठक में वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लाने संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है।  इसके अलावा पंजाब पुलिस में बड़े पैमाने पर भर्ती का काम शुरू किया जाएगा।

आपको बता दें कि 27 फरवरी को पंजाब कैबिनेट की बैठक भी हुई थी, जिसमें राज्य की नई आबकारी नीति को हरी झंडी दी गई थी। इसके अलावा जन्म और मृत्यु पंजीकरण नियमों को लेकर भी कुछ बदलाव किए गए। इसके अलावा मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना और पर्यावरण प्रदूषण को लेकर भी कई फैसले लिए गए। आज की बैठक में भी कई अहम फैसलों पर मुहर लगने की संभावना है। वहीं आपको बता दें कि पंजाब सरकार द्वारा नशे के विरूद्ध अभियान चलाया गया है। नशे का व्यापार करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो रही है। वहीं कई तस्करों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। रविवार को नशा विरोधी अभियान के तहत 510 जगहों पर छापेमारी की गई और 43 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News