Big Breaking: पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने दिया इस्तीफा, जानें कारण

punjabkesari.in Saturday, Feb 03, 2024 - 03:28 PM (IST)

पंजाब डेस्कः पंजाब की सियासत से जुड़ी इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके द्वारा यह इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा गया, जिसमें उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया है और कहा है कि राष्ट्रपति द्वारा उनके इस्तीफे को मंजूर किया जाए। 

 

PunjabKesari

बता दें कि बनवारी लाल पुरोहित द्वारा कल ही अमित शाह से मुलाकात की गई थी।  पंजाब के राज्यपाल के रूप में उन्होंने 1 सितंबर 2021 को पदभार संभाला था और आज 3 फरवरी 2024 को इस्तीफा दे दिया है। बनवारी लाल पुरोहित भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। बता दें कि वह 2017 से 2021 तक तमिलनाडु के राज्यपाल रहे जबकि इससे पहले 2016 से 2017 तक वे असम के गवर्नर रह चुके हैं। वह 3 बार नागपुर से सांसद भी रह चुके हैं।

PunjabKesari
बनवारी लाल पुरोहित का पंजाब में  कार्यकाल काफी विवादों से घिरा रहा। दरअसल, पंजाब में आप सरकार  बनने के बाद से मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल के बीच काफी तल्खी देखने को मिली।  यहां तक कि दोनों में दरार इतनी बढ़ी थी कि पंजाब विधानसभा के सत्र बुलाने को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। अभी कल ही दिल्ली में आप के शक्ति प्रदर्शन दौरान मुख्यमंत्री ने गवर्नर पर निशाना साधते कहा था कि पंजाब में गवर्नर हमें तंग कर रहे हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News