भगवंत मान का बड़ा फैसला, ''AAP'' पंजाब इकाई के मुख्य ढांचे को किया भंग

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2020 - 06:26 PM (IST)

जालंधर- आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान ने आप पंजाब इकाई का मुख्य ढांचा भंग कर दिया है। इसकी जानकारी भगवंत मान ने फेसबुक के जरिए दी है। फेसबुक पर लाइव होकर भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी मिशन-2022 को लेकर अपने ढांचे को मजबूत करने की मुहिम शुरू कर चुकी है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पंजाब इंचार्ज जर्नैल सिंह समेत सभी इकाईयों के प्रधानों, हलकों के इंचार्जों, विधायकों के साथ लम्बी मीटिंगें की गई थी। मीटिंगों के बाद बूथ स्तर की रिपोर्ट लेने के बाद अब पार्टी इस नतीजे पर पहुंची है कि 2022 की लड़ाई को और मजबूती के साथ लडऩे के लिए इमानदार और मेहनती वलंटियरों की जिम्मेवारियां बढ़ाईं भी जाएंगी और बदली भी जा सकती हैं। 

इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब इकाई का मुख्य ढांचा तथा कौर समिति, सभी जिला प्रधानों और सहयोगी इकाईयों के प्रधानों का ढांचा भंग किया जाता है। उन्होंने कहा कि बहुत ही जल्द नई जिम्मेवारियां मेहनती, वफादार और पंजाब को प्यार करने वाले लोगों को साथ लेकर दी जाएंगी। जल्दी ही 2022 के चुनाव के लिए मजबूत टीम तैयार की जाएगी। इस मौके जर्नैल सिंह ने कहा कि सिर्फ भगवंत मान ही आम आदमी पार्टी पंजाब प्रधान के पद पर बने रहेंगे और जल्द ही आम आदमी पार्टी पंजाब इकाई के मुख्य संगठन का दोबारा से ऐलान किया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News