बड़ी वारदात : घर में घुसकर युवक की बेरहमी से हत्या, परिवार में मचा कोहराम

punjabkesari.in Friday, Jun 07, 2024 - 05:53 PM (IST)

पटियाला : नाभा ब्लॉक के गांव दंतराला खरोड़ में घर में घुस कर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जगदेव सिंह उर्फ गोरी (उम्र 32 साल) के रूप में हुई है। मृतक जगदेव सिंह उर्फ ​​गोरा की घर के अंदर अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से हत्या की है। हत्या को रात में अज्ञात लोगों ने अंजाम दिया। सुबह जब परिजनों ने अपने बेटे का खून से लथपथ शव देखा तो उनके होश उड़ गए। इस संबंध में भादसों थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पुलिस इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए हर पहलू से जांच कर रही है।

इस मौके पर मृतक जगदेव सिंह के रिश्तेदार गोरा सिंह और जरनैल सिंह ने कहा कि हमें नहीं पता कि हमारे बेटे की हत्या किसने की, लेकिन ऐसा लगता है कि इस हत्या को 3-4 लोगों ने अंजाम दिया है। मृतक युवक जगदेव सिंह कंबाइन पर फोरमैन था। पीड़ित परिवार ने न्याय और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर गांव के रहने वाले मंजीत सिंह ने बताया कि मृतक का शव खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा हुआ था। इसकी जानकारी मृतक की मां ने आकर उन्हें दी। इस मौके पर भादसों पुलिस चौकी प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक युवक की मां के बयानों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है। मृतक के शरीर पर तेजधार हथियार से वार के निशाना थे। पुलिस के मुताबिक युवक की हत्या तेजधार हथियार से की गई है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा करेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News