बड़ी वारदात, महिला की हत्या के बाद किया ये कांड

punjabkesari.in Friday, May 24, 2024 - 03:25 PM (IST)

अमरगढ़ : मालेरकोटला-धूरी रोड के नाले में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की गर्दन पर चोट के निशान होने के कारण पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को सरकारी अस्पताल मालेरकोटला के शवगृह में रखवा दिया गया है लेकिन मृतक महिला के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

अमरगढ़ पुलिस स्टेशन के एस.एच.ओ. जतिंदर पाल सिंह ने बताया कि मृतक महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। महिला की गर्दन पर चोट के निशान हैं और आरोपियों की पहचान की जा रही है, जो जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News