पंजाब में बसों की हड़ताल के बीच बड़ी खबर, प्रदर्शनकारी ने खुद को लगाई आग!
punjabkesari.in Friday, Nov 28, 2025 - 12:01 PM (IST)
संगरूर/लुधियाना (सुशील) : पंजाब के जिला संगरूर में प्रदर्शनकारियों द्वारा सुबह से प्रदर्शन किया जा रहा है। उनके हाथ में सुबह से ही पेट्रोल की बोतलें पकड़ी हुई नजर आई हैं। इस प्रदर्शन दौरान माहौल इतना गरमा गया कि एक प्रदर्शनकारी ने खुद को आग लगाने की कोशिश की। इस हंगामे दौरान प्रदर्शनकारी को बचाते हुए एक एस.एच.ओ. के भी आग की चपेट में आने की खबर मिली है तो वहीं पुलिस कर्मचारियों के हाथ और पगड़ियां भी जल गईं। वहीं जानकारी के अनुसार मौके पर खड़ी सरकारी बसों को क्रेन की सहायता से साइड पर किया गया। चारों ओर पुलिस ही पुलिस नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।
पंजाब में सरकारी बसें बंद हड़ताल जारी
लुधियाना (सुशील) देर रात पुलिस ने लुधियाना बस स्टैंड पर इक्कठे हो रहे कर्मचारियों को धरना देने से पहले ही नजरबंद कर लिया है। जिस को देख कर सुबह सभी कर्मचारियों ने चारों तरफ से बंद स्टैंड को घेर कर बंद कर दिया है। अब बस स्टैंड में न तो यात्री आ जा सकते जिस वजह यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
यूनियन के प्रधानों ने बताया कि पंजाब सरकार के विरोध में आज के लिए प्रदर्शन का ऐलान किया था कि सरकार प्राइवेट कंपनी को पूरे पंजाब के ठेके दे रही है। जिसका विरोध करना था मगर उससे पहले ही पंजाब सरकार डर कर मुल्जिमों के साथ धक्का करके नजदीक के पुलिस थानों में बंद कर दिया है। जिस वजह से पूरे पंजाब के सभी बस स्टैंड बंद कर दिए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

