बड़ी खबर: GMADA ऑफिस पर ई.डी. की रेड, टीम की ओर से खंगाले जा रहे रिकॉर्ड
punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2026 - 01:30 PM (IST)
मोहाली (जसबीर जस्सी): खबर सामने आई है कि एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ई.डी.) ने आज सुबह मोहाली में गमाडा और पुड्डा ऑफिस पर छापा मारा है। सूत्रों के मुताबिक, बताया जा रहा है कि सुबह 11:30 बजे ई.डी. अधिकारियों ने उक्त ऑफिसों पर छापा मारा।इस बीच, जानकारी सामने आई है कि गमाडा के कुछ अधिकारियों से पूछताछ की गई है।
वहीं गमाडा में हुई ED की कार्रवाई को करीब 150 करोड़ रुपए के कथित CLU घोटाले से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मामले में सनटेक सिटी (न्यू चंडीगढ़) समेत कई प्रोजेक्ट ED की जांच के दायरे में हैं। इससे पहले ED ने मामले से जुड़े दो बिल्डरों के ठिकानों पर भी छापेमारी की थी। अब गमाडा ऑफिस में रिकॉर्ड की जांच को भी इसी मामले से जुड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। फिलहाल ED की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

