बेअदबी मामले में बड़ी खबर: SIT ने राम रहीम को दोषी के तौर पर किया नामजद
punjabkesari.in Friday, Mar 25, 2022 - 11:05 AM (IST)

फरीदकोट (जगतार): गुरु ग्रंथ साहिब की बरगाड़ी में हुई बेअदबी मामले में बड़ी ख़बर सामने आई है। बेअदबी मामले में जांच करने वाली विशेष जांच टीम की तरफ से डेरा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बेअदबी संबंधित दर्ज एफ. आई. आर. नंबर 128 और विवादित पोस्टर लगाने के मामले संबंधित मुख्य दोषी के तौर पर नामज़द किया है।
डेरा प्रमुख को एस. आई. टी. गुरु ग्रंथ साहिब का स्वरूप चोरी करने के मामले संबंधित दर्ज एफ. आई. आर. नंबर 63 में पहले ही नामज़द कर चुकी है। उधर फरीदकोट अदालत की तरफ से डेरा प्रमुख को 4 मई 2022 को सुबह करीब 10 बजे वीडियो कान्फ़्रेंस के द्वारा पेश करने के आदेश दिए हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ganga dussehra: घर पर इस विधि से करें स्नान, मिलेगा गंगा में डुबकी लगाने का लाभ

Mahesh Navami: महेश नवमी पर शिव जी होंगे प्रसन्न, आज हर इच्छा होगी पूरी

June 2023 Monthly rashifal Libra: जानें, तुला राशि वालों के लिए जून महीने का हाल

कर्नाटक कैबिनेट आवंटन: सिद्धारमैया कैबिनेट में मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा, जानें किसे क्या मिला?