Punjab : Diwali के मद्देनजर सरकारी कर्मचारियों की Salary को लेकर बड़ी खबर

punjabkesari.in Wednesday, Oct 23, 2024 - 11:57 PM (IST)

पंजाब डैस्क : राज्य में कर्मचारियों की सैलरी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने निर्णय लिया है कि राज्य सरकार के कर्मचारियों को अक्टूबर माह का वेतन 30 अक्टूबर को जारी कर दिया जाए। दरअसल इस संबंध में पंजाब सरकार की तरफ से एक लैटर जारी हुई है, जिसमें कर्मचारियों को अक्तूबर माह का वेतन 30 तारीख तक जारी करने संबंधी निर्देश जारी हुए हैं। 

दीपावली का त्योहार तिथि 31.10.2024 को मनाया जा रहा है। दीपावली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा पंजाब राज्य के कर्मचारियों की अक्टूबर 2024 की तनख्वाह तिथि 30.10.2024 को जारी करने का निर्णय लिया गया है। सरकार द्वारा आदेश दिए गए हैं कि विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की अक्टूबर 2024 की तनख्वाह तिथि 30.10.2024 को जारी कराने के संबंध में आवश्यक बिल तुरंत/समय पर संबंधित खजाना दफ्तरों में पेश करवाई जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News