Holiday: पंजाब के स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी का हुआ ऐलान
punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 07:46 PM (IST)
पंजाब डेस्क: पंजाब के स्कूली बच्चों और सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने 31 मार्च, मंगलवार को सरकारी अवकाश घोषित करने का फैसला लिया है। इस दिन पूरे पंजाब में स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार यह छुट्टी महावीर जयंती के अवसर पर घोषित की गई है। हर साल की तरह इस बार भी महावीर जयंती को लेकर राज्य में सरकारी अवकाश रहेगा, जिसके चलते सभी सरकारी शिक्षण संस्थान और कार्यालय बंद रहेंगे। इससे छात्रों और कर्मचारियों को एक दिन की राहत मिलेगी।
सरकार की ओर से जारी छुट्टी के ऐलान के बाद स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों में 31 मार्च को कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा, जबकि निजी संस्थानों के बारे में अलग-अलग स्तर पर निर्णय लिया जा सकता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

