पंजाब में डबल मर्डर: 2 सगे भाईयों को मारी गोलियां, इलाके में दहशत

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 10:16 AM (IST)

झबाल (नरिंदर): झबाल में गाड़ी को रास्ता न देने पर हुए झगड़े के बाद ट्रैक्टर चला रहे युवक द्वारा चलाई गोली से 2 सगे भाईयों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सनम पुत्र गुरविंदर सिंह निवासी अड्डा झबाल गाड़ी में सवार होकर अपने घर आ रहा था तो सामने से ट्रैक्टर लेकर आ रहे कीरत नाम के युवक द्वारा रास्ता न देने के कारण उनमें तकरार हो गई।    

शोर-शराबा सुनकर जब सनम के पिता गुरविंदर सिंह और चाचा कुलविंदर सिंह मिंटू वहां पहुंचे तो ट्रैक्टर चालक ने अपने पिस्तौल निकालकर दोनों भाइयों को गोली मार दी, जिससे गुरविंदर सिंह और कुलविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अमृतसर के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News