पंजाब में खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल! सैलरी में बड़ा इजाफा

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2026 - 08:14 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब सरकार और सफाई कर्मचारी संगठनों के बीच लंबे समय से चल रहा गतिरोध आखिरकार खत्म हो गया है। दोनों पक्षों के बीच हुई बैठक में अहम सहमति बनने के बाद सफाई कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी है। सरकार ने सफाई कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को स्वीकार करते हुए उनकी सैलरी में बड़ा इजाफा किया है। सरकार के अनुसार सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाकर ₹20,500 प्रति माह कर दिया गया है। सरकार ने इसे कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला बताया है।

बैठक के दौरान सरकार ने बरनाला में हुई घटना को भी निंदनीय बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं स्वीकार्य नहीं हैं और मामले को गंभीरता से लिया गया है। सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच बनी सहमति के बाद अब पूरे प्रदेश में सफाई सेवाएं सामान्य होने की उम्मीद है। हड़ताल समाप्त होने से नगर निगमों और नगर परिषदों में रुका हुआ सफाई कार्य भी जल्द शुरू होने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News