इंदिरा गांधी के हत्यारे से जुड़ी बड़ी खबर, विदेश में भतीजे को मिली सख्त सजा, जानें पूरा मामला
punjabkesari.in Saturday, Feb 22, 2025 - 01:27 PM (IST)

पंजाब डेस्क : इंदिरा गांधी के हत्यारे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, इंदिरा गांधी के हत्यारे सतवंत सिंह के भतीजे को न्यूजीलैंड में सजा सुनाई गई है और उसे 22 साल जेल में रहना होगा। बताया जा रहा है, सतवंत सिंह के भतीजे बलतेज सिंह (उम्र 32 वर्ष) मेथमफेटामाइन (नशीला पदार्थ) रखने के आरोपी पाया गया, जिसके चलते ऑकलैंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को बलतेज सिंह को सजा सुनाई। गौरतलब है कि, बलतेज सिंह को न्यूजीलैंड पुलिस ने मार्च 2023 में गिरफ्तार किया था।
इस दौरान ऑकलैंड पुलिस ने मनुकाउ में एक छोटे से गोदाम पर छापेमारी की, जहां बीयर के डिब्बों में मेथमफेटामाइन की बड़ी खेप छिपाकर रखी गई थी। बताया जा रहा है कि, 21 वर्षीय एडेन सागाला नाम के युवक की मौत के बाद मामले की जांच शुरू हुई थी। क्योंकि मृतक एडेन सागला ने जो बीयर थी, उसमें ड्रग्स था। इस मामले में जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पहले हिम्मतजीत जिम्मी सिंह को गिरफ्तार किया, जिसने ये बीयर मृतक सागाला को दी थी। इस पुलिस पूछताछ में जिम्मी सिंह ने बताया कि उसके खुद धोखाधड़ी हुई है, क्योंकि उसने ये बीयर आपने भरोसेमंद कारोबारी बलतेज से ली है। इसके बाद पुलिस ने जब पूरे मामले की जांच की तो इस ड्रग तस्करी के नेटवर्क का मास्टरमाइंड बलतेज सिंह निकला।
उक्त मामले को लेकर पंजाब में बलतेज सिंह के परिवार ने इन खबरों को फर्जी करार दिया है। उनका कहना है कि इस मामले के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। वहीं आपको बता दें कि, न्यूजीलैंड पुलिस ने आधिकारिक तौर पर ये पुष्टि नहीं की है कि उक्त मामले में बलतेज सिंह मास्टमाइंड है और उसे 20 साल की सजा मिली है। इस मामले में की पुष्टि खुफिया एजेंसियों ने है, उनका कहना है कि 22 साल की सजा पाने वाले व्यक्ति का नाम बलतेज सिंह ही है। इसके साथ ही मृतक सागाला को बीयर की कैन देने वाले हिम्मतजीत काहलों का नाम भी है। हालांकि, बलतेज सिंह को आइडेल सागाला की मौत के मामले में आरोपी नहीं ठहराया गया है। लेकिन उसे 10 साल की सजा काटने से पहले पैरोल नहीं मिलेगी।
आपको बता दें कि, बलतेज सिंह, सतवंत सिंह के भाई सरवन सिंह अगवान का बेटा है। 31 अक्टूबर 1984 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या करने वाले सिख बॉडीगार्ड में से सतवंत सिंह एक था। इंदिरा गांधी की 'ऑपरेशन ब्लू स्टार' के कारण हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोपी सतवंत सिंह को गिरफ्तार 1989 में फांसी दी गई थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here