Big News : इस अकाली नेता ने थामा भाजपा का दामन, जाखड़ के नेतृत्व में पार्टी की ज्वाइन

punjabkesari.in Friday, Jun 21, 2024 - 08:08 PM (IST)

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल से इस्तीफे के बाद सुखविंदरपाल गरचा भाजपा में शामिल हो गए हैं। बता दें कि सुखविंद्र पाल गरचा ने 2 दिन पहले ही अकाली दल से इस्तीफा दे दिया था तथा उनकी भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया था। लेकिन आज चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ के नेतृत्व में भाजपा ज्वाइन करने के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया है तथा गरचा ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। 

पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने गरचा को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई और पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा लुधियाना के अध्यक्ष रजनीश धीमान, लक्की चोपड़ा, युवा नेता महेश शर्मा, रोहित कुमार जोशी, राजदीप सिंह, नरिंदरपाल सिंह भी मौजूद थे। वहीं इस मौके पर जाखड़ ने कहा कि भाजपा परिवार में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा। पंजाब की मजबूती और विकास के लिए मिलकर कार्य करेंगे। भारतीय जनता पार्टी मैं हर कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान मिलता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News