पंजाबियो को नए साल से पहले राहत! पंजाब कैबिनेट ने लिए महत्वपूर्ण फैसले
punjabkesari.in Monday, Dec 29, 2025 - 05:25 PM (IST)
चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की लीडरशिप में आज पंजाब कैबिनेट की एक अहम मीटिंग हुई। इस मीटिंग में कई अहम फैसले लिए गए। पंजाब कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि बनूड़ सब-तहसील छोटी होने की वजह से लोग लगातार काम न होने की शिकायत कर रहे थे, इसलिए इसे अपग्रेड करने का फैसला लिया गया है।
इसमें 2 कानूनगो सर्कल, 14 पटवार सर्कल और 40 गांव शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि होशियारपुर जिले में एक नई तहसील हरियाणा बनाई जाएगी, जिसमें 2 कानूनगो सर्कल, 12 पटवार सर्कल और 50 गांव भी शामिल किए गए हैं। इससे 50 गांवों के लोगों की दिक्कतें हल हो जाएंगी।
मुंडियां ने कहा कि मनरेगा स्कीम का नाम बदलने और उस पर लगाई गई शर्तों के खिलाफ कल विधानसभा का सेशन बुलाया गया है। इस सेशन में सरकार से मांग की जाएगी कि इस स्कीम को वैसे ही चलने दिया जाए। उन्होंने कहा कि गरीब लोग मजदूरी करके अपना गुजारा कर रहे हैं लेकिन BJP उनसे उनकी रोजी-रोटी छीनने की कोशिश कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

