पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

punjabkesari.in Friday, Jul 08, 2022 - 11:56 AM (IST)

चंडीगढ़ः भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किए गए पूर्व स्वास्थय मंत्री विजय सिंगला को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। हाईकोर्ट में सिंगला के वकील ने दलील दी की उनसे कोई रिकवरी नहीं हुई है। वहीं जिस कॉल रिकॉर्डिंग में उनकी आवाज बताई जा रही है, उसके लिए सिंगला ने आवाज के नमूने भी दे दिए , लिहाजा उन्हें रैगुलर जमानत दी जानी चाहिए। सिंगला के वकील की दलील का सरकार द्वारा कोई विरोध नहीं किया गया, जिसके बाद हाईकोर्ट ने उन्हें रेगुलर बेल दे दी है।

CM मान ने वीडियो संदेश के जरिए किया था बर्खास्त
बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक वीडियो संदेश के जरिए अपनी ही सरकार के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त करने का ऐलान किया था। भगवंत मान ने वीडियो में राज्य के लोगों के संबोधित करते हुए जानकारी दी थी कि उन्होंने भ्रष्टाचार खत्म करने के अपने वादे को निभाते हुए एक कैबिनेट मंत्री को पद से हटा दिया है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया था कि पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर विजय सिंगला अपने विभाग में बड़े स्तर पर घोटाला कर रहे है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News