Big News : पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल का यह विभाग सरकार ने किया खत्म

punjabkesari.in Friday, Feb 21, 2025 - 08:23 PM (IST)

पंजाब डैस्क  :  पंजाब की कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया गया है। सरकार ने प्रशासनिक सुधार विभाग को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि  सरकार ने अब प्रशासनिक सुधार विभाग को ही खत्म कर दिया है। विभाग को खत्म करने का नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। बता दें कि इस महकमे का चार्ज मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के पास था। कुलदीप धालीवाल अब सिर्फ़ NRI मामलों के मंत्री हैं। सरकार ने विभाग वापस लेने संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी कर दी है। कुलदीप धालीवाल अब सिर्फ एन.आर.आई. मामलों के बारे में मंत्री रहेंगे। सरकार ने प्रशासनिक सुधार विभाग क्यों खत्म किया है, फिलहाल इस बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News