Punjab: जगतार सिंह तारा को Court ने किया बरी, पढ़ें...

punjabkesari.in Tuesday, Oct 28, 2025 - 04:24 PM (IST)

जालंधर (जितिंदर, भारद्वाज) : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या में शामिल भाई जगतार सिंह तारा को लेकर कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। भोगपुर थाने में वर्ष 2009 में धारा 17,18, 20 और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज अवैध गतिविधियों के मामले में आज अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार बेरी की अदालत ने वकील एसके हुंदल की दलीलों से सहमत होते हुए भाई जगतार सिंह तारा को आरोप साबित न होने पर बरी करने का आदेश दिया। 

आज जगतार सिंह तारा को चंडीगढ़ की बुडै़ल जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश किया गया। जहां आज अदालत ने गवाहों के मुकर जाने के कारण जगतार सिंह तारा को बरी कर दिया। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए आतंकवादी जगतार सिंह तारा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। तारा इस मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल था। उसके साथ जगतार सिंह हवारा और परमजीत सिंह भ्यौरा भी इस साजिश में शामिल थे। इन्हीं ने एक साथ मिलकर बुड़ेल जेल भी ब्रेक की थी। आरोपियों ने बैरक में टॉयलेट सीट को उखाड़कर अंदर ही अंदर 94 फीट लंबी सुरंग खोदी थी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News