50 करोड़ की हेरोइन बरामदगी का मामला, हुआ बड़ा खुलासा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 18, 2024 - 10:30 AM (IST)

जालंधर : 50 करोड़ रुपए की हेरोइन मिलने के मामले में रिमांड पर लिए मास्टर माइंड जिंदर ने बड़ा खुलासा किया है। जिंदर ने पुलिस की पुछताछ में बताया कि पाकिस्तान का मेन तस्कर रियासत डोगर एक बार में 1-1 किलो की चार बार ड्रोन के माध्यम से हेरोइन की सप्लाई भेजता था। इसी महीने की बात करें तो पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से चार-चार किलो करके 20 से 25 किलो हेरोइन आ ही जाती थी।

कुछ हेरोइन वह बेचने के लिए रख लेते थे लेकिन पंजाब में हेरोइन सप्लाई करने के लिए डोगर ही अपने लिंक के भारतीय मूल को भेजता था। डोगर जिन लोगों को उनके पास भेजता था, वह उनके जानकार नहीं होते थे लेकिन इंटरनैट की जरिए उसकी डोगर से बात करवाई जाती थी, जिसके बाद वह बार्डर एरिया से उठाई हेरोइन की बड़ी खेप उन लोगों को दे देता था। जिंदर ने यह भी बताया कि डोगर के लिंक से हेरोइन लेने आने वाले लोगों से उनका पैसों का लेनदेन नहीं होता था। वही लोग हवाले के जरिए डोगर का भुगतान कर देते थे।

सूत्रों की मानें तो जब बड़ी खेप सप्लाई के लिए जिंदर ड्रग नैटवर्क के यहां से आगे चली जाती थी तो डोगर हेरोइन की कुछ पैकेट जिंदर को भी बेचने के लिए दे देता था, जिसकी सारी कमाई जिंदर व उसके साथी खाते थे और उसका काम मात्र बार्डर एरिया से हेरोइन के पैकेट उठाना और फिर पाकिस्तानी तस्कर डोगर द्वारा भेजे लोगों को पैकेट देने का रहता था।

रिमांड दौरान जिंदर के साथ जुड़े कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं जिन्हें पुलिस सार्वजनिक नहीं कर रही। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने इतनी बड़ी हेरोइन की खेप पकड़ कर मेन तस्करों को अंडरग्राऊंड होने पर विवश कर दिया है। सूत्रों की मानें तो जिंदर के जरिए पुलिस डोगर के कहने पर आने वाले लोगों को स्क्रैच भी बना सकती है, ताकि उनकी पहचान हो सके।

बता दें कि कुछ दिन पहले सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर कुमार कंबोज ने बस स्टैंड के नजदीक से फिरोजपुर के रहने वाले छिंदा सिंह को एक किलो हैरोइन और चार लाख रुपए की ड्रग मनी के साथ पकड़ा था। आरोपी ने रिमांड दौरान माना कि उसके ड्रग नैटवर्क का किंगपिंग हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदर पुत्र बलवंत सिंह निवासी गांव गंढू किल्ले फिरोजपुर है। इसके अलावा वीर सिंह उर्फ वीरू पुत्र काका सिंह, सुरमुख सिंह उर्फ सेमा पुत्र मंगल सिंह और मलूक सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी फिरोजपुर के नाम भी सामने आए थे जिन्हें पुलिस ने नामजद करके चारों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों की निशानदेही से दस किलो हेरोइन बरामद हुई थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News