Punjab: पास्टर बलविंदर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सामने आई पूरी सच्चाई
punjabkesari.in Friday, Oct 09, 2026 - 05:14 PM (IST)
बटाला : बीते दिन बटाला के गांधी कैंप इलाके में पास्टर बलविंदर पाल उर्फ लाडी हत्याकांड में हैरानीजनक खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार पास्टर बलविंदर पाल (40) पुत्र तारा चंद निवासी गांधी कैंप बटाला अपने घर में ही चर्च चलाता था। बताया जा रहा है कि, इस हत्या के पीछे अवैध संबंधों का शक है। आरोपी नरेश कुमार पुत्र करतार चंद निवासी गांधी कैंप बटाला को शक था कि, उसकी पत्नी के पास्टर के साथ अवैध संबंध है, जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 4 घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया है, जबिक दूसरे अज्ञात साथी की तालाश की जा रही है। आपको बता दें कि, गत दिन सुबह कुछ व्यक्ति उसके घर में दाखिल हुए और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिवार के सदस्यों द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजनों के अनुसार बलविंदर पाल घर में अकेले रहता था। मृतक के भतीजे सनी ने बताया कि उसके चाचा की किसी से कोई दुश्मनी या रंजिश नहीं थी। परिजनों द्वारा पुलिस को बताया गया था कि नरेश कुमार पुत्र करतार चंद निवासी गांधी कैंप बटाला ने अपने अज्ञात साथी के साथ मिल कर बलविन्द्र पाल उर्फ लाडी की हत्या की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

