Schools में Admission शुरू होते ही Parents को बड़ा झटका, पढ़ें पूरी खबर

punjabkesari.in Friday, Apr 05, 2024 - 12:36 PM (IST)

चंडीगढ़ः केंद्रीय विद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया शुरू होते ही अभिभावकों को बहुत बड़ा झटका लगा है। इन विद्यालयों में हड़े पैमाने पर सीटों की संख्या कम कर दी गई है। ऐसा इसलिए हुआ है, क्योंकि केंद्रीय विद्यालय ने प्रवेश नियमों में बदलाव किया है।
PunjabKesari
अब एक सैक्शन में तय 40 सीटों की जगह 32 पर ही दाखिला होगा। इस सेशन में पहली कक्षा में 40 की जगह 32 बच्चों को ही दाखिले मिलेगा। इसके बाद हर साल पहली कक्षा में इसी तरह 8 सीटें कम कर 32 पर दाखिला देकर चरणबद्ध तरीके से हर कक्षा के हर सैक्शन में सीटें कम होती जाएंगी। केंद्रीय विद्यालय संगठन के इस निर्णय से देश भर के इन 1300 स्कूलों में 2.50 लाख से अधिक बच्चे प्रवेश से वंचित रह जाएंगेष चंडीगढ़ में 4 केंद्रीय विद्यालय है।

PunjabKesari

यहां पर 60 से 70 के करीब बच्चों पर इसका असर होगा। 5 से 6 साल पहले केंद्रीय सरकारी सांसद कोटा भी बंद कर चुकी है। नई शिक्षा नीती के तहत हर एक कक्षा के हर सैक्शन में बच्चों की संख्या कम की गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि नई शिक्षा नीति में एक टीचर के साथ 32 बच्चों का अनुपात रखा गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News