पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, लूटपाट करने वाले गिरोहों के 4 सदस्य गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Apr 18, 2022 - 03:59 PM (IST)

जालंधर (अमित शौरी): शहर में लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन लुटेरों द्वारा वारदातों को अंजाम दिया जाता है जिसके चलते पुलिस द्वारा इन आरोपियों को पकड़ने के लिए मुहिम चलाई गई है। संगठित अपराधों और गैंगस्टरों विरुद्ध चलाई गई मुहिम तहत स्वपन शर्मा आई.पी.एस. सीनियर पुलिस कप्तान ने बताया कि जालंधर दिहाती थाना पतारा की पुलिस द्वारा लूटपाट करने वाले 2 गिरोहों के 4 आरोपियों को 3 देसी हथियारों और 2 को वाहनों सहित गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है। 

यह भी पढ़ेंः पंजाब में बड़ा हादसा, भाखड़ा नहर में गिरी कार, 5 की मौत

PunjabKesari

जानकारी अनुसार यह गिरोह पिछले 2 वर्षों से होशियारपुर, कपूरथला, फिरोजपुर, लुधियाना, पटियाला व अन्य शहरों में सरगर्म चल रहे थे। गत 16 तारीख को 3 व्यक्तियों ने भुवनेश्वर कुमार की टांग में गोली मार दी थी जो अपने भाई सहित तलवण रोड पर मोटरसाइकिल पर जा रहा था। मुख्य अफसर थाना पतारा की तरफ से तुरंत कार्यवाही करते हुए 48 घंटों के अंदर-अंदर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन आरोपियों से 3 देसी हथियार और वारदात को इस्तेमाल किए जाने वाले वाहन भी बरामद किए गए हैं। इन आरोपियों की पहचान साहिल, अवतार व जतिन के तौर पर हुई है। उक्त आरोपियों खिलाफ जालंधर व फरीदकोट जिलों में लूटपाट के कई मुकद्दमें दर्ज है। 

यह भी पढ़ेंः 42 लाख की लूट के मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर के ASI के कारनामे ने किया हैरान

PunjabKesari

जानकारी अनुसार गत दिनों गोराया नजदीक 3 हथियारबंद लुटेरों द्वारा कार छीनी गई थी। इसी दिन गिरोह ने इलाके में कई अन्य लूटपाट की वारदातों को भी अंजाम दिया था। आपको बता दें कि गिरोह के सरगना अजमेर सिंह को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। अजमेर सिंह के खिलाफ जालंधर के आसपास के जिलों में कत्ल, फिरौती मांगने व हथियार के बल पर लूटपाट करने के 35 मुकद्दमें दर्ज हैं। आरोपी से एक करेटा कार व मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। आपराधिक मामलों को लेकर पुलिस द्वारा पूछताछ जारी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News