Big Breaking : पंजाब में सबसे बड़ी घटना! करोड़ों रुपये का सोना ''गायब''

punjabkesari.in Sunday, Aug 03, 2025 - 03:49 PM (IST)

संगरूर (रवि): संगरूर में चोरों के हौसले बुलंद हैं, गांवों में बड़े पैमाने पर चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीती रात सुनाम विधानसभा क्षेत्र के गांव नमोल में चुहड़ सिंह के घर से चोरों ने 92 तोले सोना और लगभग 2 लाख 35 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर रात में घर की पिछली दीवार फांदकर अंदर घुसे। परिवार नए बने घर के पीछे पुराने घर के एक कमरे में सो रहा था। चोरों ने स्टोर रूम का ताला तोड़कर अंदर से दो पेटियां और तीन अलमारियां और बाकी दो बेडरूम की दो अलमारियों से सोना और नकदी चुरा ली।

gold missing

इस संबंध में जानकारी देते हुए चुहड़ सिंह (भोला सिंह नंबरदार) ने बताया कि वह और उसकी पत्नी, उनकी बहू और उनकी पोती एक कमरे में सो रहे थे। रात 12 से 3 बजे के बीच चोर उनके घर में घुस आए और स्टोर रूम का दरवाजा तोड़कर अंदर पड़ी पेटियों और अलमारियों से सोना और बाकी दो बेडरूम की अलमारियों से गहने चुराकर घर के पिछले गेट से फरार हो गए।

gold missing

भोला सिंह के भतीजे रमनदीप सिंह ने बताया कि उनके चाचा के घर रात को चोरी हुई, जिसमें चोर विदेश में रह रहे उनके बेटे-बेटियों के लगभग 92 तोले सोने के गहने और 2.35 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। उनकी मांग है कि पुलिस इस मामले की जांच करे और चोरों को जल्द से जल्द पकड़े।

sangrur theft case

गांव के सरपंच बाबू सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चूहड़ सिंह उनके पड़ोसी हैं। जब उन्होंने उन्हें फोन पर चोरी की घटना के बारे में बताया, तो उनहोंने पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी। उनका ज्यादातर परिवार विदेश में रहता है। घर में सिर्फ चूहड़ सिंह, उनकी पत्नी और उनकी बहू ही थे। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। चीमा थाने के एस.एच.ओ. विनोद कुमार ने मीडिया को बताया कि जब उन्हें घटना की सूचना मिली, तो वे मौके पर पहुंचे और जांच कर रहे हैं। सी.सी.टी.वी. की जांच की जा रही है और वह ब्यूरो की मदद से फिंगरप्रिंट के जरिए इसकी जांच कर रहे हैं।

gold missing

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News