Breaking: गगनदीप सिंह आत्मह/त्या मामले में बिक्रम मजीठिया ने पेश किए सबूत

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 05:54 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन के अधिकारी गगनदीप सिंह की आत्महत्या का मामला गरमाता जा रहा है। आपको बता दें कि इस मामले को लेकर शिरोमणि अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया ने सबूत पेश किए हैं। बिक्रम सिंह मजीठिया ने फेसबुस पोस्ट के जरिए सबूत दिखाते हुए एक लैटर शेयर किया है। उसके साथ ही उन्होंने लिखा कि यह सबूत है कि मंत्री लालजीत भुल्लर अपने पिता सुखदेव सिंह भुल्लर के नाम पर टेंडर लेना चाहते थे। यह सिर्फ एक सबूत है, लालजीत भुल्लर ने ऐसे कई टेंडर लिए और वह और भी कई लेना चाहता था। इस कारण डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा को धमकाया गया और बंदूक की नोक पर वीडियो बनाया गया। उन्होंने सवाल किया कि पक्की ईमानदार सरकार को कोई और सबूत चाहिए ताकि मंत्री लालजीत भुल्लर के खिलाफ 302 का केस दर्ज हो? उन्होंने पूरे मामले की CBI जांच की मांग की है ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। 

PunjabKesari

इसके साथ ही उन्होंने एक और पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने सबूत के तौर पर डी.एम. गगनदीप रंधावा द्वारा शिकायत देने के लिए लिखे गए पत्र शेयर किए हैं। उन्होंने लेटर में 13/3/2026 को हुई बदसलूकी, धमकी और डराने-धमकाने की सारी डिटेल दी थी। इसके बाद पहली लेटर 14/3/2026 को MD वेयरहाउस गौतम जैन लिखा था। इसके बाद दूसरा लेटर 14/3/2026 को विनय शर्मा (प्रेसिडेंट फ़ूड ग्रेन एम्प्लॉई यूनियन) को जानकारी के भेजा गया। चौथा लेटर 16/3/2026 DC श्री तरनतारन साहिब को अपनी और अपने परिवार की जान को खतरे संबंधी दिया गया था पर इसका उन्हें कोई नतीजा नहीं मिला। मजीठिया ने लिखा कि अगर समय पर सरकार के दबाव में न रहते मंत्री लालजीत भुल्लर के ईशारे पर काम न करते और गगनदीप सिंह रंधावा के लेटर के आधार पर लालजीत भुल्लर पर कार्रवाई करते तो आज वह सुसाइड करने पर मजबूर नहीं होते। उन्होंने आरोप लगाए कि यहां भगवंत मान की मिलीभगत भी सामने आती है। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News