गगनदीप सिंह सुसाइड केस में बिक्रम मजीठिया ने किया सनसनीखेज खुलासा
punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 02:07 PM (IST)
पंजाब डेस्क: पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन के अधिकारी गगनदीप सिंह से जुड़े मामले को लेकर शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मजीठिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब के काबिल और ईमानदार अफसर को 'कट्टर ईमानदार' पार्टी खा गई। काबिल और ईमानदार बार-बार इस मामले में गगनदीप सिंह ने शिकायत की इसके साथ ही डी.सी. को भी रिक्वेस्ट की गई पर कोई हल नहीं निकला। उन्होंने कहा कि अगर समय पर इसे लेकर कार्रवाई की गई होती तो गगनदीप आज जिंदा होता।
मजीठिया के अनुसार गगनदीप सिंह को बेइज्जत किया गया यहां तक की माटपीट भी की गई। उन्होंने आरोप लगाए कि मंत्री लालजीत भुल्लर ने गगनदीप को दूसरा टेंडर रिजेक्ट करने और सुखदेव सिंह भुल्लर का टेंडर पास करने के लिए धमकी भी दी थी। मजीठिया ने कहा कि मंत्री ने गगनदीप को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उन्हें, उनकी पत्नी और बच्चों को मार दिया जाएगा। यहां तक कि उनकी बेटी जो NEET एग्जाम की तैयारी कर रही है उसे भी गैंगस्टरों से मरवाने की धमकी दी गई। इस दौरान बिक्रम मजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी आरोप लगाए और कहा कि वह वह झूठ बोल रहे हैं कि यह मामला उनके नोटिस में नहीं था। गगनदीप ने एक वीडियो भी बनाई थी और ये मामला MD, GM और DC के ध्यान में लाए थे। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई और उन्हें मजबूर होकर आत्महत्या करनी पड़ी।
इसके साथ ही मजीठिया ने मंत्री के इस्तीफे को महज "ड्रामा" बताया और डर जताया कि चार दिन बाद उन्हें क्लीन चिट दे दी जाएगी क्योंकि वह केजरीवाल और सिसोदिया के करीबी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक ईमानदार अधिकारी के परिवार के साथ खड़े होने के बजाय मंत्री को बचाने के लिए 'कवर-अप ऑपरेशन' चला रही है। जिसके कारण उनका इस्तीफा लेने का ड्रामा किया गया है। मजीठिया ने मांग की कि अगर सरकार अपनी बातों पर पक्की है तो पूरे मामले की CBI जांच करवाई जानी चाहिए ताकि सच सामने आ सके। उन्होंने साफ किया कि अगर CBI जांच नहीं हुई तो यह साबित हो जाएगा कि सरकार की नीयत साफ नहीं है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

