पंजाब में हो रहे Encounters को लेकर बिक्रम मजीठिया ने उठाए सवाल, बोले- 'चल की रेहा'
punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 01:19 PM (IST)
पंजाब डेस्क : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब की कानून-व्यवस्था और सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर पंजाब में हो रहे एनकाउंटर को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए एक वीडियो भी शेयर की है। बिक्रम मजीठिया ने आरोप लगाते कहा कि राणा बलाचौरिया हत्याकांड में जो आरोपी मारे गए और रणजीत सिंह एनकाउंटर को लेकर पुलिस एक ही कहानी बता रही है। उन्होंने कहा कि सिर्फ तारीख और घटनाएं अगल हैं। पुलिस के बयान में हथियारों वाली बात, धुंध के कारण गाड़ियों का पलटना, एक केस में टांग में गोली और दूसरे में बाजू में गोली लगना। इसके साथ ही बुलेट प्रूफ जैकेट की भी एक ही कहानी पर उन्होंने सवाल उठाएं है। उन्होंने कहा कि आखिर ये चल क्या रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

